Lead NewsNationalTOP SLIDER

बंगाल में ममता का जलवा बरकरार सभी 4 सीटें जीतीं, हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, जानें अन्य सीटों का हाल

असम में भारतीय जनता पार्टी  का बेहतर प्रदर्शन

New Delhi : देश की तीन लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना (Voting Percentage) चल रही है. उपचुनाव में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है.

जिन सीटी पर चुनाव हो रहे हैं उनमें से विधानसभा की 29 सीटों में से बीजेपी के पास 6 और कांग्रेस की 9 सीटें थीं. बाकी सीटें क्षेत्रीय दलों के पास थीं. इन सीटों पर 29 अक्टूबर को मतदान हुआ था.

बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा कायम है. बंगाल में 4 सीटों पर चुनाव हुए थे. ये सभी सीटें टीएमसी ने जीत ली हैं. वहीं हिमाचल में कांग्रेस ने अच्छा प्रर्दशन किया है.

 

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : शिक्षा विभाग का आदेश, अब मिड डे मील खाद्यान्न का खाली बोरा बेचेंगे सरकारी स्कूल के शिक्षक

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी-कांग्रेस को एक-एक सीट

कर्नाटक उपचुनाव 2021 के अभी तब घोषित नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी को एक-एक सीट मिली है. कांग्रेस ने हंगल सीट 7373 वोटों से जीती. बीजेपी दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर रही. दूसरी ओर बीजेपी ने सिंदगी सीट 31,185 वोटों से जीती. कांग्रेस दूसरे और जेडीएस तीसरे पर रही.

इसे भी पढ़ें :हॉर्स ट्रेडिंग मामलाः हाइकोर्ट ने सरकार से मांगी सीएफएसएल रिपोर्ट

राजस्थान में कांग्रेस ने धारियावाड विधानसभा सीट जीती

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस ने धारियावाड विधानसभा सीट 18725 वोटों से जीत ली है. निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे पर रहा. बीजेपी तीसरे पर. राजस्थान उपचुनाव : कांग्रेस ने धरियावद सीट जीती. यहां कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया.

इसे भी पढ़ें :सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जेपीएससी पीटी में क्रमवार पास हुए स्टूडेंट्स का रिजल्ट

असम उपचुनाव : सभी पांच सीटों पर जीत की ओर बढ़ रहा NDA

असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना में सत्तारूढ़ बीजेपी और उसके सहयोगी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांता बोरगोहेन क्रमश- भवानीपुर, मरियानी और थोवरा सीटों पर आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :जापानी राजकुमारी ने जिसके लिए धन-दौलत-ऐशोआराम छोड़ा, वो शख्स इस एग्जाम में हो गया फेल

Related Articles

Back to top button