JharkhandPalamu

पलामू: मास्क नहीं पहनने पर पुलिस की बर्बरता, DGP से शिकायत के बाद 3 जवान निलंबित

Palamu: कोरोना (कोविड-19) के फैलते संक्रमण के कारण सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है. मास्क नहीं पहनने पर लोगों को उसके लिए जागरूक करना है या फिर संवैधानिक तरीके से कार्रवाई करनी है. लेकिन इससे अलग पलामू जिले में एक युवक द्वारा मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने बर्बरता दिखाई.

पुलिस ने युवक को पीट-पीट कर बेहोश कर दिया. जिसके बाद हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह द्वारा झारखंड के डीजीपी एमवी राव को ट्वीट कर इस इस मामले जानकारी दी. शिकायत मिलने के बाद डीजीपी ने इसपर फौरन कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निर्देश पर पलामू एसपी अजय लिंडा ने कार्रवाई की और 3 पुलिस जवानों को निलबिंत कर दिया.

इसे भी पढ़ें- लॉकाडाउन में मजदूरी छोड़ बने ‘बैंक मैनेजर’, हेलो कौन कर करने लगे अकाउंट खाली

क्या है मामला?

जिला के  हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दंगवार ओपी के तीन जवानों ने सिवा बिगहा गांव के अवधेश पासवान की मास्क नहीं लगाने पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. अवधेश पासवान के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं.

घटना के बाद भुक्तभोगी अवधेश पासवान शुक्रवार की शाम हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह के आवास पहुंचा और अपना जख्म दिखाया . जिसके बाद विधायक ने तत्काल हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार से मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया. साथ ही एनसीपी के सोशल मीडिया प्रभारी रौनक सिंह को डीजीपी और पलामू के पुलिस अधीक्षक को ट्वीट कर घटना की जानकारी देने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- कोरोना पर अब आगे क्या? 16 और 17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी

क्या कहना है पलामू SDPO का

ट्वीट के बाद डीजीपी के निर्देश पर पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने त्वरित कार्रवाई की और दंगवार ओपी के तीन पुलिसकर्मियों विकास  कुमार दुबे, विवेक कुमार पांडेय और हरिद्वार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से देर रात निलंबित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि दोषी तीनो जवानों को पलामू के पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है, परेशान करने के लिए नहीं. कानून किसी को हाथ मे लेने की इजाजत नहीं है. इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button