
Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना शुक्रवार की देर रात गिद्धि गांव के परसडीह टोला में हुई. मृतक की पहचान 50 वर्षीय आलियार यादव के रूप में की गयी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,458 नये केस, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार
हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने अलियार यादव की टांगी से मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.
अपराधियों ने हत्या की घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं घनटा की जां में हरिहरगंज थाना पुलिस लग गयी है. पुलिस अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना पर अब आगे क्या? 16 और 17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस ने इस हत्या के पीछे उग्रवादी घटना से इनकार किया है.
पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आलियार यादवका किसी से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गयी हो.
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोरोना का कहरः संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, 3700 से अधिक की गयी जान




