NEWS

पलामू: गढ़वा जाने के क्रम में छतरपुर में रूके पीएचइडी मंत्री, कहा-तीन महीने में हर घर तक पहुंच जायेगी नल जल योजना

Palamu: प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विजय तारा होटल में ठहरे. समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नु एवं अंजनी कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. मंत्री श्री ठाकुर राँची से बरही-औरंगाबाद सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के क्रम में यहां लगभग एक घंटे तक रूके और जलपान के साथ समय दिया. इसी के साथ छत्तरपुर की समस्याओं से भी रूबरू हुए. इस मौके पर बातचीत में मंत्री श्री ठाकुर ने छत्तरपुर में व्याप्त पेयजल एवं सिंचाई की समस्या पर चर्चा की. मंत्री को बताया गया कि खासकर नगर पंचायत क्षेत्र में पीने की पानी की घोर समस्या बनी हुई है. पाइप लाइन से सोन नदी द्वारा पानी लाने की योजना अबतक पूरी नहीं हुई है. यह योजना 2017-19 की थी, जो अबतक अधूरी है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: 21 मार्च से लापता सोनी का शव पत्थर खदान से बरामद

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सोन नदी पाइप लाइन योजना 2019 से पहले सरकार की योजना थी, इसपर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते है. हमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार 2019 से बनी है. पहले की सरकार ने झारखंड को खोखला करके रख दी थी, उसी को भरने में हमलोग लगे हैं. सरकार बनने के पहले हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जो वादा किया गया था उसे हमलोग सभी क्षेत्रों में पूरा करने में लगे हुए है. रही बात पानी की तो पूरे झारखंड में शुद्ध पानी देने के लिए नल-जल योजना पर काम चल रहा है. जल्द ही सभी घरों में नल-जल योजना का लाभ मिलने लगेगा.

61 लाख घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य है. अभी तक लगभग 20 से 25 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम हो गया है. बस अब मात्र तीन महीने में ही सभी घरों में शुद्ध जल पहुँच जाएगा. हेमन्त सरकार के नेतृत्व में सभी विभाग जैसे स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, सड़क, झारखंड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं. वही एक और सवाल छत्तरपुर जैसे अनुमंडल क्षेत्रों में एक भी अग्निशामक वाहन नहीं है, इसपर उन्होंने ने कहा कि इस विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों की घोर कमी है, जिसके कारण कुछ जिलों और अनुमंडल क्षेत्र में अग्निशामक वाहन नहीं है. उसे भी जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा.

समाजसेवी राजेश कुमार सिंह और अंजनी कुमार सिंह से छतरपुर की समस्याओं पर बात करते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि दो से तीन महीने में पूरा करने का प्रयास रहेगा. उन्होंने अत्याधुनिक होटल बनाने के लिए राजेश कुमार सिंह की सराहना की. कहा कि छतरपुर के विकास में ऐसे प्रतिष्ठान का होना बहुत जरूरी है. मौके पर छत्तरपुर डीएसपी अजय कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, पप्पू सिंह, लप्पू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गोल्डी सिंह, सिंटू सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

Related Articles

Back to top button