JamshedpurJharkhandSports

Jamshedpur: झारखंड कराटे डो एसोसिएशन चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम को तीसरा स्थान

Jamshedpur: झारखंड कराटे डो एसोसिएशन के द्वारा विगत दिनों राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इस चैंपियनशिप में पूर्वीसिंहभूम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. जीत के बाद तमाम खिलाड़ी व उनके कोच जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात करने पहुंचे. बता दें क‍ि इस चैंपियनशिप में राज्य के सभी जिलों से टीम शामिल हुए थे. इस दौरान प्रथम रांची, द्वितीय स्थान पश्चिमी सिंहभूम और तृतीय स्थान पूर्वी सिंहभूम ने प्राप्त किया.साथ ही पूर्वी सिंहभूम को कुल 26 मेडल प्राप्त हुए जिसमें गोल्ड और सिल्‍वर मेडल भी शामिल है. इस चैंपियनशिप में राज्य भर से कुल 280 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे. जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले से 19 प्रतिभागी थे.इनके कोच ने कहा कि अगर इन खिलाडियों को जिला प्रसाशन के द्वारा सुविधा दी जाए तो ये खिलाड़ी आगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

ये भी पढ़े : Jamshedpur: महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर, जमशेदपुर में प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button