
CHATRA: चतरा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक में औषधि निरीक्षक कैलाश मुंडा ने सभी औषधियों को चिकित्सक के पर्ची पर ही बेचने की बात कही है. इसके अलावा मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर कैमरा का अवलोकन किया जा सके. ड्रग इंस्पेक्टर ने जिले के सभी थोक व खुदरा दवा विक्रेताओं को झोलाछाप चिकित्सको को दवा नहीं देने की बात कही. साथ ही बेचे गये दवा का विवरणी रजिस्टर में अंकित करने को कहा. जिसका सभी दवा दुकानदारो ने समर्थन किया.
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री औषधि सुलभ केंद्र योजना के तहत कुल 60 दुकानदारों का अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया है. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजू प्रसाद केशरी, सचिव अनिमेष दत्ता, शैलेश कुमार, मो. सलीम समेत 90 दवा दुकानदार, औषधि कार्यालय के कर्मी मो. वारिश उपस्थित थे.




