JharkhandPalamu

#Palamu : हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी को जिंदा जलाने की धमकी, थाना पहुंचा मामला

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार को जिंदा जला देने की धमकी दी गयी है.

मरीज के परिजनों द्वारा फोन पर और इलाज के दौरान धमकी दिये जाने पर चिकित्सा पदाधिकारी भयभीत हैं और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगायी है.

इस संबंध में उन्होंने हैदरनगर थाना को आवेदन दिया है.

इसे भी पढ़ें : #Congresss की जन आक्रोश रैली में दिखी नेताओं के बीच अंतर्कलह, सुबोधकांत को मनाते दिखे आरपीएन

मरीज के साथ आया व्यक्ति देता रहा धमकी

डॉ अशोक ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात्रि करीब नौ बजे एक वृद्ध महिला मरीज को एंबुलेंस 108 से लाया गया जिसको उच्च रक्तचाप, मधुमेह व पेट फूलने की शिकायत थी. प्राथमिक उपचार कर उन्होंने पीएमसीएच मेदिनीनगर के लिए रेफर कर दिया.

बावजूद इसके इलाज के दौरान ही मरीज के साथ आये एक व्यक्ति इन्हें धमकी देता रहा कि यदि मरीज को कुछ हुआ तो उन्हें भी जिंदा जला देंगे. बाद में रात्रि 1.21 बजे भी उनके मोबाइल फोन पर एक अन्य व्यक्ति ने काफी भला बुरा कहा. गाली गलौज की व सुबह देख लेने की धमकी देता रहा.

इसे भी पढ़ें : #Politicalgossip: और फुस्स्स्स…हो गया जेएमएम का दिवाली वाला बड़का बम…

कार्य करना मुश्किल

डॉ अशोक ने कहा कि इस घटना से वह काफी आहत हैं. उनके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है. इस अवस्था में कार्य करना मुश्किल हो गया है.

उन्होंने कहा कि इस घटना से जिले के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पलामू इकाई को अवगत करा दिया गया है.

इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द विधि सम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो आइएमए के निर्देश पर अगला कदम उठायेंगे.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection2019: कौन होगा हटिया और रांची से बीजेपी का उम्मीदवार, हो रही लॉबिंग, रोज ही कट और जुड़ रहे नाम

Related Articles

Back to top button