Bihar

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी, 18 अगस्त से लिये जायेंगे आवेदन

Patna : बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी हो गया है. हाइस्कूल और प्लस 2 स्कूलों में 30020 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पहले 2 जुलाई से काउंसलिंग होनी थी, लेकिन अब इसके लिए 18 अगस्त से 17 सितंबर के बीच आवेदन लिये जायेंगे.

नये शेड्यूल के हिसाब से प्रारंभिक स्कूलों की तुलना में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की बहाली में देरी हो सकती है. शिक्षा विभाग में नया शेड्यूल जारी करते हुए कहा है कि जो भी अभ्यार्थी पहले आवेदन दे चुके हैं. उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें :जनता दरबार में सीएम से नहीं मिल पाने पर मायूस फरियादी ने कहा- लालू प्रसाद के समय मिलने में नहीं होती थी समस्या

नये शेड्यूल के मुताबिक 2 अगस्त यानी आज तक नियोजन इकाईवार 30 जून 2019 तक उपलब्ध रिक्त पदों की गणना की जानी है. अंतिम मेघा सूची नियोजन इकाई के द्वारा 6 दिसंबर तक सार्वजनिक की जायेगी.

शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है. उन्होंने सभी डीईओ और डीपीओ को नये रोस्टर के आधार पर नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS :  छठी शादी करने को पूर्व मंत्री चौधरी बशीर बेताब, तीसरी पत्नी ने दर्ज कराया FIR

बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर पहले से तैयार रिक्तियों में काफी फेरबदल हुई है. हाल में अलग-अलग विषयों के कई शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं.

ऐसे में रिक्तियां काफी बढ़ गयी हैं. इस वजह से शेड्यूल में परिवर्तन करना पड़ रहा है. ऐसे में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की बहाली में देरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :5 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट

Related Articles

Back to top button