JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

चेंबर चुनाव शुरू, लगभग चार हजार मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Ranchi: झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस का वार्षिक आम चुनाव सुबह नौ बजे से शुरू हो चुका है. चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और पवन शर्मा की देखरेख चुनाव कार्य जारी है. इस बार चुनाव का आयोजन मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया गया है. चेंबर चुनाव में इस बार 39 प्रत्याशी चुनाव में शामिल है. जो कार्यकारिणी कमेटी में चुने जायेंगे. चेंबर कार्यकारिणी में 21 सदस्य चुने जाते है. जो नयी कार्यकारिणी का कार्यभार संभालेंगे. कार्याकारिणी के साथ ही छह प्रमंडल में उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है. लेकिन इस बार दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव होगा. दोनों प्रमंडल के लिये दो दो सदस्यों ने नामाकंन किया है. जिसके लिये चुनाव होना है. अन्य प्रमडलों में उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये है. चुनाव के बाद आज ही मतगणना की जायेगी. जो देर रात तक परिणाम घोषित किया जायेगा. वर्तमान में चेंबर की सदस्यता संख्या लगभग चार हजार है, जिसमें कुल 3534 आजीवन सदस्य, 169 जेनरल मेंबर, 83 सम्बद्ध संस्था, 2 पैट्रोन और 10 कॉरपोरेट सदस्य हैं. सम्बद्ध संस्थाओं को 2 वोट का अधिकार है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो: उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र जमुआ बेड़ा व खर्चा बेड़ा में सरकारी योजनाओं का इंतजार, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालकर पैदल नदी पार कर रहें ग्रामीण

Related Articles

Back to top button