JharkhandPalamu

#Palamu : पीएमसीएच में भी होगा कोविड-19 टेस्ट, आइसीएमआर ने लैब स्थापना की दी स्वीकृति

मेदिनीनगर पीएमसीएच का भवन.

Palamu : पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भी अब कोविड-19 का सैंपल टेस्ट हो सकेगा. आइसीएमआर ने लैब स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक माह के भीतर लैब स्थापना के बाद पीएमसीएच में भी कोविड सैंपल का टेस्ट होने लगेगा. इससे रिजल्ट जल्द आयेगा और कोरोना संक्रमण की पुष्टि जल्द हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें – #Economicpackage : कोयला खनन में सरकार का एकाधिकार खत्म, होगी निजी माइनिंग भी, और जानिये वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा

पलामू सांसद का प्रयास लाया रंग

आइसीएमआर से लैब की स्थापना की स्वीकृति दिलाने में पलामू के सांसद वीडी राम ने काफी प्रयास किया. सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार ने आइसीएमआर से स्वीकृति के आलोक में निविदा निकाल कर लैब की स्थापना हेतु अवसंरचना तैयार करने का कार्य प्रेझा फाउंडेशन को आवंटित कर दिया है. इसके लिए 2.50 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है. इस कार्य को एक माह के अंतर्गत पूरा किया जाना है.

सांसद ने इस संबंध में पलामू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात कर उन्हें कम से कम समय में लैब की स्थापना से संबंधित कार्य को संपादित कराने का अनुरोध किया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डा. राकेश दयाल से वार्ता कर कोरोना वायरस टेस्टिंग से संबंधित पदाधिकारियों एवं टेकनीशियन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है. इस कार्य को एआइएमएस रायपुर की देखरेख में किया जाना है.

सांसद ने कहा कि कोरोना को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रहल्लाद जोशी के वीडियो कांफ्रेसिंग की थी और कोविड-19 जांच के लिए लैब स्थापना का मामला उठाया था. बताया गया था कि झारखंड में कोविड सैंपल जांच की व्यवस्था मात्र तीन अस्पतालों में ही है. इसे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना लैबे खोलने का कार्य किया जा रहा है.

कोविड लैब खोलने की स्वीकृति देने पर सांसद ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है और इससे पलामू प्रमंडल को फायदा पहुंचने की उम्मीद जतायी है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: पैदल चल रहे मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचायेगा देवघर जिला प्रशासन, प्रखंड स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button