DeogharJharkhand

#Lockdown: पैदल चल रहे मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचायेगा देवघर जिला प्रशासन, प्रखंड स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी

Ranchi: देवघर जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों को चिन्हित कर गंतव्य तक पहुंचायेगा. देवघर डीसी नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि ऐसे मजदूरों को उनके गृह जिलों या अन्य राज्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से गयी है.

संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है. ऐसे प्रवासी मजदूरों को चिन्हित कर, उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाये. लॉकडाउन के दौरान पैदल चल रहे मजदूरों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है. इसी सिलसिले में यह पहल की गयी है.

चिन्हित मजदूरों की थर्मल स्कैनर से स्वास्थ्य जांच की जायेगी. जांच में स्वस्थ पाये जाने पर ही मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाया जायेगा. इस दौरान उन्हें भोजन, पानी आदि मुहैया कराते हुए सेनेटाइज्ड बस के जरिये गंतव्य तक भेजा जायेगा.

इसके पहले सीएम हेमंत सोरेन ने सभी डीसी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने पैदल चल रहे मजदूरों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए गंतव्य तक पहुंचाने का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें – #Economicpackage : कोयला खनन में सरकार का एकाधिकार खत्म, होगी निजी माइनिंग भी, और जानिये वित्त मंत्री ने क्या-क्या कहा

सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी

जिलावासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर दिखने वाले प्रवासी श्रमिकों की जानकारी दें. इसके लिये संबंधित प्रखंड स्तरीय हेल्प लाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है जिससे तुरंत कार्रवाई की जाये.

सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं ताकि प्रखंड स्तरीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

सहाय ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशीलता के साथ काम करें जिससे मजदूरों को हर संभव सुविधा पहुंचायी जा सके.

इसके साथ ही जिला स्तर पर सूचना के लिए 9771935367, 8580271240 एवं 06432-275733 पर कॉल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन का निर्देश: पैदल चलने वालों को जिला प्रशासन पहुंचाये उनके घर, कुछ जिला एक्टिव तो कुछ नींद में

प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर

कंट्रोल रूम, देवघर- 7903765968, 7991122354

कंट्रोल रूम, देवीपुर- 9771554586, 9473232803

कंट्रोल रूम, सारठ- 9199872725, 7070707376

कंट्रोल रूम, मधुपुर- 9576508631

कंट्रोल रूम, करौं- 9631763083, 9973774667

कंट्रोल रूम, मोहनपुर- 9431396517

कंट्रोल रूम, पालोजोरी- 7903759447 , 9931572877

कंट्रोल रूम, सोनारायठाढ़ी- 9798910375, 9955443467

कंट्रोल रूम, मारगोमुण्डा- 7004823611

कंट्रोल रूम, सारवां- 6203895804

इसे भी पढ़ें – जिन पारा शिक्षकों को अनट्रेंड बता विभाग ने हटाया फिर उन्हीं से बिना मानदेय के लॉकडाउन में लिया जा रहा  काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button