
Ranchi : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जतायी है. सोमवार को उन्होंने हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन से फोन पर बात की. राज्यपाल ने कहा है कि हत्या तथा दुष्कर्म के मामलों में सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाये. उन्होंने कहा कि इन मामलों का जल्दी से जल्दी निष्पादन होना चाहिए. साथ ही अपराधियों को शीघ्र सजा मिले ऐसी व्यवस्था हो.
राज्यपाल ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए. ऐसे मामले जिनमें अभियुक्त तुरंत गिरफ़्तार हो गये हों उन्हें शीघ्र दंडित करने की व्यवस्था हो. तभी राज्य में इस प्रकार की अशोभनीय व निंदनीय घटनाओं में कमी आयेगी.
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु को मिले भारत रत्नः बादल




