JharkhandPalamu

पलामू : जवानों को फस्ट एड की दी गयी जानकारी, अप्रिय घटनाओं के बाद मिलेगा फायदा

Daltonganj : अक्सर देखा जाता है कि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर पुलिस जवान फस्ट एड के लिए तरस जाते हैं. जंगली इलाकों में नक्सलियों से लोहा लेते या फिर बारिश के दौरान खतरनाक जीव जंतु के काटने पर पुलिस जवानों का प्रारंभिक इलाज नहीं हो पाता. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए पलामू जिले के हर थाना, ओपी और पिकेट में तैनात 20-20 जवानों को तीन दिनों तक कैम्प लगाकर फस्ट एड की जानकारी दी गयी.

इसे भी पढ़ें- झारखंड लूटखंड और खूनखंड बन चुका है : वृंदा करात

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है. पुलिस जवानों को अभियान के दौरान प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ऐसा इसलिए किया गया जा रहा है ताकि नक्सली हमला या फिर किसी तरह की अप्रिय घटनाओं के बाद चिकित्सीय सेवा का लाभ साथी जवानों को मिल सके.

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर में कॉमर्शियल एक्टिविटी पर सरकार रेस, मांगी जानकारी

फस्ट एड के प्रति दक्ष बनाए गए जवान

डा. अखिलेशर सिंह ने विभिन्न थाना, ओपी और पिकेट के जवानों को प्रशिक्षित किया. डा. प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने का एक मात्र मकसद पहाड़ों पर किसी तरह की घटना होने पर जवानों को फस्ट एड के प्रति दक्ष बनाना है. प्रशिक्षित जवान प्रशिक्षण के बाद अपने थानों या संबंधित ओपी या पिकेट में तैनात अन्य जवानों को इसकी जानकारी देंगे. ऐसा इसलिए ताकि कभी कैम्प, आॅपरेशन या फिर बारिश के समय स्वास्थ्य से संबंधित चुनौतियों का सामना कर सकें.

इसे भी पढ़ें- पहले तो फर्जी कंपनी बना ठग ली रकम, जेल से निकलते ही फिर बना ली नयी कंपनी   

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

जिले के पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जवानों को हर तरह से लैश किया जा सके. अक्सर जिले के सुदूरवर्ती इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती. ऐसे में फस्ट एड की जानकारी होने पर जवानों को इसका फायदा पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में अभियान के दौरान भय रहता है कि जंगली क्षेत्र में जानलेवा मच्छर, जीव जन्तु या फिर अन्य कीड़े-मकौड़ों से जवानों का सामना होता है. ऐसे में गंभीर बीमारी की संभावना बनी रहती है. उन्होंने जानकारी दी कि थ्योरी और प्रैक्टिकल के बाद सभी जवानों को फस्ट एड कीट्स उपलब्ध कराए जायेंगे.

इसे भी पढ़ें- स्वामी अग्निवेश की पिटाई पर सदन में हंगामा, सीपी सिंह ने बताया विदेशी दलाल-कार्यवाही बाधित

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button