
DELHI BUREAU
NEW DELHI: अगर आप विमान यात्रा की सोच रहे हैं और आपने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लगवा ली है, तो इंडिगों से यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. विमानन कंपनी इंडिगो वैक्सीन के एवज में आपको किराये में दस प्रतिशत की छूट देगी, इंडिगो ने कहा है कि उन सभी यात्रियों को किराये में आज से 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक डोज लगवा ली है. विमानन कंपनी ने बयान में बताया कि छूट आधार (बेस) शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है.
इसमें कहा गया है, ‘यह छूट टीकाकरण करा चुके 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो बुकिंग के समय भारत में स्थित हों और जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की (कम से कम एक डोज) लगवा ली है.’
इसे भी पढ़ें :Jharkhand में पंचायती राज व्यवस्था: कार्यकारी समिति में बंधे मुखिया जी के हाथ
अगर आप किराये में छूट लेते हैं तो आपको, हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर के साथ-साथ बोर्डिंग गेट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण का एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. आप हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर / बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी टीकाकरण कराने का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं.




