
Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत मारोमार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल शुरू कर दी गयी है. इसके तहत बुधवार को शॉर्ट फिल्म ‘मारोमार वेएर नेचर बेकोंस’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया. पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक वाइके दास ने यूट्यूब पर इसे जारी किया.
इसे भी पढ़ें – झारखंड : गोवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम को मंजूरी मिले हुए 14 साल, फिर भी पशु तस्करी पर रोक नहीं
पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा मारोमार
उन्होंने कहा की मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा निर्मित इस फिल्म में पीटीआर के मारोमार को केंद्र में रख कर कई वैसी जगहों को भी दिखने का प्रयास किया गया है, जो अब तक पर्यटकों के लिए अछूती थीं. इस फिल्म के जरिये पर्यावरण व वन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है. जून माह के अंतिम सप्ताह में यह फिल्म दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा की जल्द ही मारोमार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा जायेगी. इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में सरकारी वेकेंसी का नहीं भरना और उद्योग का विकास नहीं होना बेरोजगारी का बड़ा कारण
दक्षिणी प्रमंडल के उपनिदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि इस फिल्म में जंगल की खूबसूरती को बखूबी उतारा गया है. मासूम ग्रुप के कलाकारों के साथ ही कोलकाता से आयी तकनीकी टीम ने भी काफी मेहनत से इसे बनाया है. फिल्म के लेखक सैकत चट्टोपाध्याय हैं, जबकि निर्देशन सैकत व विश्वजीत मुखर्जी का है. कैमरा अनमोल हक शाह व सैकत का है.
इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में कोलकाता की मशहूर अभिनेत्री देबोश्री रे हैं. अन्य भूमिकाओं में सैकत चट्टोपाध्याय, विनोद कुमार पांडेय, मुनमुन चक्रवर्त्ती, कामरूप सिन्हा व रजनीकांत सिंह हैं. संगीत शमीक गुहा राय ने संगीत दिया है और स्वर किशोर शुक्ला ने.
इसे भी पढ़ें – आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान की सेना ने रक्षा बजट में स्वेच्छा से कटौती का फैसला लिया



