JharkhandLead NewsNEWSRanchi

भाजपा ने राज्यपाल से लगायी गुहार, कहा-अनुसूचित जाति पर राज्य में हो रहे अत्याचार से दिलाएं निजात

Ranchi:  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. मोर्चा अध्यक्ष और विधायक अमर कुमार बाउरी, कांके विधायक समरी लाल सहित अन्य ने इस दौरान उनसे कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है. पिछले 4 सालों से राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का पद खाली है. पिछले दिनों धनबाद में सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी. पर उसके परिजनों को केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये प्रावधानों के मुताबिक लाभ देने में बीसीसीएल लापरवाही बरत रहा है. अमर बाउरी ने पलामू जिला के एक मामले में बताया कि हिंडालको कंपनी वहां के दलितों की कई एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर वहां खनन कार्य में लगी है. लेकिन रैयत को कोई भी मुआवजा राशि नहीं दी गयी है. बीआइटी मेसरा (रांची) के एक चतुर्थवर्गीय दलित कर्मचारी सावना नायक की मौत के बाद उनके आश्रितों को ना तो मुआवजा दिया गया है और ना ही उनके आश्रित को नियोजित किया गया है. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से संरक्षण मांगा. इन सभी विषयों पर एक ज्ञापन सौंपते उनसे उचित कार्रवाई का आग्रह भी किया.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather: 16 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान, तापमान में बदलाव की संभावना कम

Related Articles

Back to top button