
Garhwa: जिले के भवनाथपुर-केतार मुख्य पथ पर दुधवनिया घाटी के समीप शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे टेम्पो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में टेम्पो पर सवार पिता पुत्र समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये.
इसे भी पढ़ें :आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में मांगी हिस्सेदारी, बिहार में सियासी तापमान बढ़ा
मृतको में केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार गांव निवासी खुशबुद्दीन अंसारी (30वर्ष), उसका पुत्र तौसीफ राजा (8वर्ष) एवं चेचरिया निवासी दीपक कुमार (पिता जगजीवन राम) शामिल हैं.
वहीं घायलों में मृतक खुशबुद्दीन अंसारी की बीबी कसीदा बीबी एवं अफसाना खातुन शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सतीश महतो, एसआई रंजीत कुमार, राम प्रसाद इंदवार, सअनि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को उठाकर टेम्पो से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया.
इसे भी पढ़ें :MNREGA: बगैर काम के बिरसा मुंडा के खेत में डोभा निर्माण के नाम पर डकार ली गयी राशि
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुशबुद्दीन अंसारी अपने पुत्र, पुत्री और पत्नी के साथ टेम्पो पर सवार होकर मेराल स्थित अपने परिजन के घर से शादी समारोह से लौटकर केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार स्थित अपने घर जा रहे थे.
वहीं दीपक कुमार भी चेचरिया जाने के लिए भवनाथपुर से उसी टेम्पो पर सवार हुआ था. जैसे ही टेम्पो दुधवनिया घाटी के समीप पहुंचा कि केतार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सामने से टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पर सवार पिता पुत्र समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि टेम्पो पर सवार मां और बेटी घायल हो गयी.
इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य उपकरणों पर GST शून्य प्रतिशत करने की मांग ठुकराना केंद्र की निरंकुशता को दर्शाता है: डॉ रामेश्वर उरांव




