JharkhandPalamuTODAY'S NW TOP NEWS

पलामू: एएनएम से 80 हजार रूपये घूस लेते हेड क्लर्क गिरफ्तार, घर से मिले 3 लाख

Palamu: भ्रष्ट अधिकारियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सिविल सर्जन ऑफिस के हेड क्लर्क को 80 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. वही एसीबी की टीम को प्रधान लिपिक के घर से तीन लाख रुपये नकद मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंः रांचीः पत्रकार संग जवान ने की मारपीट, एसएसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

कहां से हुई गिरफ्तारी

पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के पुलिस लाइन के पास हनुमान मिष्ठान भंडार के पास लातेहार सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क विजय कुमार गुप्ता को उस समय धर दबोचा गया,  जब वह निलंबित एएनएम दोमनिका तिर्की से संचिका बढ़ाने के एवज में 80 हजार रूपये घूस ले रहे थे. गिरफ्तार करने के बाद क्लर्क को एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

क्या है मामला? 

एसीबी के डीएसपी प्राण रंजन ने बताया कि लातेहार जिले के महुआड़ांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा निवासी दोमनिका तिर्की को अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया था. निलंबन से मुक्त कराने के लिए सिविल सर्जन लातेहार के पास संचिका बढ़ाने का आग्रह एनएनएम द्वारा क्लर्क से किया जा रहा था. क्लर्क ने इसके लिए डेढ़ लाख रूपये की मांग की थी. एएनएम द्वारा असमर्थता जताने पर एक लाख रूपये पर बात तय हुई. लेकिन शिकायत करने वाली एएनएम रिश्वत नहीं देना चाहती थी.

आवेदन मिलने पर इसका सत्यापन किया गया और मामले को सही पाकर कार्रवाई के लिए टीम बनायी गयी. सोमवार को एसीबी ने निलंबित एएनएम को कैमिकल्स लगे नोट के साथ क्लर्क के पास भेजा. जैसे ही क्लर्क ने रूपये लिए, मौके पर सादे लिबास में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें धर दबोचा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button