DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

ओरिएंटल कंपनी के अधिकारी ने विधायक ढुल्लू महतो पर लगाया रंगदारी का आरोप, कहा – स्थिति नहीं सुधरी तो काम बंद कर देंगे

Dhanbad: भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक के कारण ओरिएंटल कंपनी धनबाद के आकाशकिनारी और ब्लॉक टू में अपना प्रोजेक्ट बंद करने पर विचार कर रही है. आठ जुलाई को कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एसएस शेट्ठी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आकाशकिनारी और ब्लॉक-फोर में हालात नहीं सुधर रहे. रंगदारी से कंपनी परेशान हो चुकी है. विधायक ढुल्लू महतो ने सहयोग को अपना अधिकार मान लिया है.

कंपनियों की गाड़ियों को जबरन ले जाना, कंपनी के डीजल को अपने निजी काम में इस्तेमाल करना, यह हर दिन की कहानी है. ऐसे में यहां काम करना मुश्किल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, ओरिएंटल कंपनी आउटसोर्सिग का काम करती है. आकाशकिनारी में कंपनी को आउटसोर्सिंग का काम मिला है.एसएस शेट्टी ने विधायक ढुल्लू महतो की रंगदारी के खिलाफ मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. कंपनी अब प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर विचार कर रही है. अगर इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे, तो कंपनी प्रोजेक्ट को ही बंद कर देगी.

उन्होंने कहा कि रंगदारी की मांग को लेकर 28 जून से आकाशकिनारी में कामकाज ठप है. इससे कंपनी को अब तक 50 लाख रुपया का नुकसान हो चुका है. इसकी जानकारी भी बीसीसीएल को दी गयी है. इसके बाद सात जुलाई को एसडीओ ने बैठक बुलायी. बैठक में बीसीसीएल के अधिकारियों के अलावा विधायक ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो भी उपस्थित हुए. एसडीओ ने काम शुरु करने का आदेश दिया था. एसडीओ के सामने विधायक के भाई ने भी कहा था कि अब काम शुरु होने में दिक्कत नहीं है. लेकिन स्थिति अब भी वैसी ही है. विधायक काम शुरु होने देना नहीं चाहते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button