JamshedpurJharkhandSports

Tata Steel Summer Camp : जेआरडी में टाटा स्टील का समर कैंप शुरू, दो हजार बच्चे विभिन्न खेल गतिविधियों में कर रहे शिरकत

Jamshedpur : टाटा स्टील के बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स समर कैंप का शुभारंभ रविवार को ​​जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ.  उद्घाटन समारोह में लगभग 500 बच्चे, कोच और टाटा स्टील खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि रूपी पॉल ने स्पोर्ट्स कैंप आयोजित करने और बच्चों को कई खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देने में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की भूमिका की सराहना की.  उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं का समग्र विकास करना है. इस कैंप में लगभग 2000 बच्चों ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, घुड़सवारी, कराटे, कबड्डी, रोलर स्केट, रोल बॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, योग और जुंबा जैसे 20 विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए पंजीकरण कराया है. 17 दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अनुभवी कोच, अंतरराष्ट्रीय एथलीट और पूर्व रणजी खिलाड़ी  प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सरकार के अव्यवहारिक टैक्स के विरोध में कल से खाद्यान नहीं मंगायेंगे कोल्हान के व्यापारी

Related Articles

Back to top button