JharkhandPalamu

पलामू : वन भूमि पट्टा के लिए ग्रामीणों के साथ सदर एसडीओ से मिले बीजेपी नेता लाल सूरज

Palamu : जिले के तरहसी प्रखंड के गोईन्दी एवं जमुनियाड़ीह के ग्रामीणों के साथ वन भूमि पट्टा को लेकर बीजेपी नेता एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज रविवार को मेदिनीनगर के अनुमंडल पदाधिकारी से मिले.
लाल सूरज ने बताया कि वन अधिनियम कानून के तहत वन पट्टा देने का प्रावधान है, जिसका अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी अध्यक्ष होते हैं. वन पट्टा को लेकर ग्रामीण के साथ लगातार आंदोलन कर रहे हैं. यह मामला सिर्फ तरहसी के गोईन्दी और जमुनियाड़ीह का नहीं है, पूरे पांकी विधानसभा में इसी ही स्थितिहै, जहां पर अनुसूचित जनजाति, जाति के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के लोग वर्षों से वन भूमि की बंजर जमीन पर अपनी मेहनत से मकान बना कर रह रहें हैं तथा खेती कर जीते खाते हैं. अब समय आ गया है कि गरीबों को जमीन का वन पट्टा देकर मालिकाना हक दिया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :  रामगढ़ : बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ में आजसू पार्टी के द्वारा 1 मार्च को किया जायेगा बिजली विभाग का घेराव

वन पट्टा नहीं मिलने के कारण वन विभाग द्वारा मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में सरकार द्वारा जमीन का पर्चा दिये जाने के बाद भी गरीबों की जमीन पर खेती करने एवं मकान बनाने से रोका जा रहा है तथा ग्रामीण जनता पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इसका बड़ा कारण यह है कि जनता को दी गयी जमीन को वन नक्शा से अलग नहीं किया गया है. इसके आधार पर वन विभाग ऐसी जमीन पर अपना अधिकार समझता है तथा मुकदमा दर्ज कर परेशान करता है.

लाल सूरज ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस त्रुटि को सुधार कर वन विभाग एवं ग्रामीण जनता के बीच विवाद को समाप्त कर देना चाहिए. मौके पर दिलीप कुमार चौधरी, लालदेव गंझू, सोमर भुईयां, सेवन यादव, अर्जुन सिंह, आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार, बेतला नेशनल पार्क इलाके में हुई कार्रवाई

Related Articles

Back to top button