
Ramgarh : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के गोबरदरहा चौक स्थित होटल हॉलिडे में नगर परिषद उपाध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी.
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ आगामी 01 मार्च 2022 को बिजली विभाग को आजसू पार्टी के द्वारा घेराव किया जायेगा. जिसके तहत पूरे नगर परिषद क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : कालीमाटी एकादश ने हुडको एकादश को 26 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ डिमना एकादश सेमी फाइनल दवा मजबूत किया
इसकी शुरुआत कल वार्ड नं 01 में 11 बजे एवं वार्ड नं 02 में 12 बजे से किया जायेगा. मनोज कुमार महतो ने कहा कि पूर्व में नगर परिषद क्षेत्र में 02 रुपये पर यूनिट बिजली बिल लिया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बिजली बिल में बढ़ोतरी कर 06 रुपये पर यूनिट लिया जा रहा है.
वर्तमान सरकार सिर्फ बिजली बढ़ोतरी कर रही है. व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है, पूरे नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर पोल एवं तार है साथ ही बिजली की अनियमित कटाई से भी लोग परेशान हैं. मौके पर देवधारी महतो, रौशन कुमार, आजसू नप सचिव राजेंद्र महतो, प्रवक्ता कैलाश महतो, भोला महतो, नरेश महतो, मुरलीधर प्रसाद इत्यादि कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार, बेतला नेशनल पार्क इलाके में हुई कार्रवाई




