JharkhandPalamu

पलामू: केबीसी फेम दीप ज्योति बनी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर

Palamu: कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रूपये जीतकर पलामू सहित पूरे राज्य का सिर ऊंचा करने वाली दीप ज्योति को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. शुक्रवार को एक सादे समारोह में जिले के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने दीप ज्योति को ब्रांड एंबेसडर का प्रमाण पत्र सौंपा.

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) फेम दीप ज्योति पलामू जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर होंगी. दीप ज्योति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर ऊंचा किया है.

इसे भी पढ़ें – #JREDA को नहीं मिल रहे सोलर पंप लेने वाले किसान, रुकी है कुसुम योजना, बढ़ रही परेशानी 

यूथ आइकन बनी दीप ज्योति

अपने ज्ञान के बल पर पलामू की बेटी ने 25 लाख रुपए का चेक भी अपने नाम किया था. ऐसे में जिले में वो एक यूथ आइकन की तरह स्थापित हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दीप ज्योति ने संघर्षों के बीच रहकर अपनी सफलता की कहानी गढ़ी है, जो जिले कि बेटियों के लिए प्रेरणादायक है. ऐसे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने में दीप ज्योति की अहम भूमिका होगी.

जिले की महिलाओं एवं बेटियों में दीप ज्योति काफी लोकप्रिय हैं. इस वजह से भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने में काफी हद तक बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें – इंडियन रेलवे में अप्रेंटिस पदों के लिए 1273 पद खाली, 14 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

केबीसी में जीती थीं 25 लाख

गौरतलब है कि काफी गरीब परिवार से आने वाली दीप ज्योति जीएलए कॉलेज की छात्रा हैं. दीप ज्योति मेदिनीनगर शहर के कन्नी राम चौक के पास स्थित मारवाड़ी पुस्तकालय रोड में रहती हैं. वह ब्राइटलैंड स्कूल में बतौर शिक्षिका बच्चों को पढ़ाती हैं.

करीब 15 साल पहले अपने पिता और भाई के बगैर रह रही दीप ज्योति ने तमाम मुश्किलों को सहते हुए आगे बढ़ा और केबीसी में पहुंचकर पलामू की पहचान देशस्तर पर बनायी. पिछले साल केबीसी में दीप ज्योति ने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट शेयर किया था और 25 लाख रूपये जीती थीं.

इसे भी पढ़ें – गर्मी से पहले चरमरायी बिजली व्यवस्था सिकिदरी प्लांट बंद, #TTPS में कम हो रहा उत्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button