
Ranchi: भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति निकाली है. कुल पदों की संख्या 1273 है. नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विभिन्न ट्रेड में आइटीआइ की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2020 है. आवेदक के पास आइटीआइ की डिग्री तो होनी ही चाहिए, साथ में 10वीं में 50 फीसदी अंक होना भी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमलाः पूछा- देवेंद्र सिंह को कौन खामोश कराना चाहता है?
विभिन्न ट्रेड में पदों की संख्या
- डीजल मैकेनिक के पद : 100 (अनारक्षित : 41)
- इलेक्ट्रिशियन के पद : 380 (अनारक्षित : 156)
- वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) के पद : 51 (अनारक्षित : 23)
- मशीनिस्ट, पद : 16 (अनारक्षित : 02)
- फिटर, पद : 345 (अनारक्षित : 143)
- टर्नर, पद : 10 (अनारक्षित : 06)
- वायरमैन, पद : 43 (अनारक्षित : 19)
- मेसन, पद : 25 (अनारक्षित : 13)
- कारपेंटर, पद : 20 (अनारक्षित : 09)
- पेंटर, पद : 15 (अनारक्षित : 07)
- गार्डनर, पद : 20 (अनारक्षित : 09)
- फ्लोरिस्ट एंड लैंडस्केपिंग, पद : 10 (अनारक्षित : 05)
- पंप ऑपरेटर-कम-मेकेनिक के पद : 30 (अनारक्षित : 13)
- हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट, पद : 15 (अनारक्षित : 07)
- इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, पद : 30 (अनारक्षित : 13)
- इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्निशियन, पद : 10 (अनारक्षित : 05)
- कोपा, पद : 60 (अनारक्षित : 34)
- स्टेनोग्राफर (हिन्दी और अंग्रेजी), पद : 30 (अनारक्षित : 13)
- बेकर एंड कंफेक्शनर, पद : 06 (अनारक्षित)
- अप्रेंटिस फूड प्रोडक्शन (सामान्य), पद : 04 (अनारक्षित)
- अप्रेंटिस फूड प्रोडक्शन (शाखाहारी), पद : 04 (अनारक्षित)
- अप्रेंटिस फूड प्रोडक्शन (कुकिंग), पद : 12 (अनारक्षित : 06)
- होटल क्लर्क/रिसेप्शनिस्ट, पद : 02 (अनारक्षित)
- डिजिटल फोटोग्राफी, पद : 02 (अनारक्षित)
- असिस्टेंट फ्रंट ऑफिस मैनेजर, पद : 02 (अनारक्षित)
- कम्प्यूटर नेटवर्किंग टेक्निशियन, पद : 06 (अनारक्षित)
- क्रेच मैनेजमेंट असिस्टेंट, पद : 03 (अनारक्षित)
- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, पद : 06 (अनारक्षित)
- हाउस कीपर, पद : 12 (अनारक्षित : 06)
- हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर, पद : 02 (अनारक्षित)
- डेंटल लैबोरेटरी टेक्निशियन, पद : 02 (अनारक्षित)
इसे भी पढ़ें- #JetAirways केएलएम एयरलाइंस को बेचेगी अपना नीदरलैंड का कारोबार
आवेदन की योग्यता
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए. साथ में पद से संबंधित ट्रेड में आइटीआइ का सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए.
चयनीत उम्मीदवारों को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. उम्र की योग्यता की बात करें तो आवेदक का 01 जनवरी 2020 को न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए. या फिर आवेदक का जन्म 01 जनवरी 1996 से पहले और 01 जनवरी 2005 के बाद न हुआ हो. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें- केरल के बाद पंजाब सरकार विधानसभा में #CAA के खिलाफ ला सकती है प्रस्ताव
आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ 170 (100 रुपये प्रोसेसिंग फीस+ 70 रुपये एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क) रुपये देना होगा. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, एसबीआई यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा.




