JharkhandPalamu

#PALAMU : बरवाडीह के राजस्व कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पासवान की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी जब बरवाडीह से अपने घर मेदिनीनगर के गुरियाही  लौट रहे थे, तभी अज्ञात  अपराधियों ने डालटनगंज-बेतला मार्ग पर दुबियाखाड़ से पहले उन्हें गोली मार दी.

गोली लगने के बाद वहीं पर गिर गये. वहां से गुजर रहे लोग जो उनको पहचानते थे. वे ऑटो से उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : शहीद ग्राम आवास योजना : दो साल दो माह पूर्व अमित शाह ने किया था भूमि पूजन, एक ईंट भी नहीं जुड़ी

नजदीक से पीठ पर गोली मारी

लोगों ने  बताया कि राजस्व कर्मचारी को  अपराधियों ने बिल्कुल नजदीक से पीठ की तरफ से गोली मारी है. जबकि राजस्व कर्मचारी मोटरसाइकिल पर सवार थे.

जानकारी के अनुसार संजय कुमार पासवान बिहार के डेहरी के रहने वाले थे. परंतु यहां पर लातेहार जिले के बरवाडीह अंचल में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे.

गुरियाही में भी उनका मकान है. उसकी पत्नी पारा शिक्षिका हैं. इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: जमशेदपुर में एसीबी ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के घर की छापेमारी, 2.44 करोड़ रुपये बरामद, जमीन और फ्लैट के दस्तावेज भी मिले

समय पर नहीं हुआ इलाज

घटना के बाद राजस्व कर्मचारी के दो परिचित शिक्षकों को संजय कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें गोली लगी है. परिचितों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया. एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर माल वाहक ऑटो पर उसे लादकर सदर अस्पताल डालटनगंज लाया गया.

चिकित्सकों ने भी दुर्घटना समझकर मरहम-पट्टी कर दी. मगर उन्हें कमर के ऊपर पीठ में गोली लगी थी. उसे चिकित्सक देख नहीं पाये. कुछ देर बाद कर्मचारी को थोड़ा होश आया तो उन्होंने गोली लगने की बात बतायी.

गोली लगने से काफी खून बह चुका था. चिकित्सकों के तैयारी करते-करते ही कर्मचारी ने दम तोड़ दिया. घटना के कारणों का पता नही चल सका है.

पत्नी से की थी बात, पूछताछ होगी

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि संजय कुमार पासवान नामक व्यक्ति को गोली लगी है. उसने गोली लगने के बाद पारा शिक्षिका पत्नी को फोन पर क्या जानकारी दी इस संबंध में उससे पूछताछ की जायेगी.

उन्होंने बताया कि शहर थाना पुलिस व सतबरवा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection के ठीक पहले निकाली गयी पांच विभिन्न पदों पर वैकेंसी, इनमें दो पर बैकलॉग का भारी बोझ

Related Articles

Back to top button