
Asansol : आसनसोल के कुल्टी थाना इलाके में एक बार फिर एक अवैध कोयला खदान में हुए हादसे में 10 से 12 लोगो के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है.
स्थानीय लोगों के साथ ही साथ राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के इस इलाके के अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि कर दी है. आसनसोल के वार्ड संख्या 17 के टीएमसी अध्यक्ष शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि झारखंड के आस पास इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां काम करने पहुंचते है.
उन्हें सूचना मिली है कि कुल्टी के बोरिरा इलाके में बीसीसीसीएल का एक बंद पड़े ओसीपी में अवैध तरीके से कोयला चोरी करने के दौरान हादसा हुआ है, जिसमे लगभग 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें : शहीद ग्राम आवास योजना : दो साल दो माह पूर्व अमित शाह ने किया था भूमि पूजन, एक ईंट भी नहीं जुड़ी
घटना को दबाने में जुटा प्रशासन
वही घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद भी कुछ लोग यहां से कोयला चुनते देखे गये. स्थानीय लोगों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार किया हो लेकिन खुफिया कैमरे में इन लोगो की बाते यहां के हादसे की बात स्वीकार की है.
स्थानीय लोगों की माने तो यह घटना बुधवार को घटित हुई है. लेकिन प्रशासन की मिलीभगत और हादसे के शिकार हुए सभी लोगों के बाहरी होने की वजह से इस पूरी घटना को प्रकाश में लाने से रोका जा रहा है.




