JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: शहर में लगाया है अवैध रूप से होर्डिंग या फ्लेक्स तो रहें कार्रवाई के लिए तैयार, देना होगा भारी-भरकम जुर्माना 

Jamshedpur : पूरे शहर में यहां -वहां यदि अवैध रूप से होर्डिंग और फ्लेक्स लगाए हैं तो हो जाएं सावधान, क्योंकि कार्रवाई के लिए तीन नगर निकाय और ट्रैफिक विभाग तैयारी कर चुका है. ऐसे अवैध रूप से लगे होर्डिंग व फ्लेक्स को चिन्हित करने का काम शुरू भी कर दिया गया है. पहले नोटिस दी जाएगी, नहीं हटाए तो जबरन हटा दिया जाएगा और कार्रवाई तो होगी ही, जुर्माना वसूल जाएगा सो अलग.

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शहर में लगाये गये अनाधिकृत होर्डिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. दो पोल से बंधे अवैध फ्लैक्स कई संस्थाओं के द्वारा लगा दिया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एहतियातन कदम उठाते हुए उन सभी अवैध होडिंग और फ्लैक्स को स्वतः हटाने के लिए 24 घंटे का समय देने का निर्देश दिया गया. इसके उपरांत सभी होर्डिंग फ्लैक्स को चिन्हित करते हुए नोटिस निर्गत किया जायेगा और नहीं हटाने की स्थिति में जुर्माना के साथ हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में  विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कृष्ण कुमार, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर अमित श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, मानगो नगर निगम से नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार एवं जुगसलाई नगर परिषद से लुकेश कुमार, नगर प्रबंधक, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में यह भी तय हुआ कि तीनों नगर निकाय एवं टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट द्वारा अन्य प्रकार के अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- अपने इलाके में जगह जगह शिविर लगाकर कोविड टीकाकरण कराएगा मानगो नगर निगम

Related Articles

Back to top button