
Ranchi: फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सिविल एविएशन उपसमिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. जिसमे सिविल एविएशन उपसमिति के चेयरमैन श्रवन कुमार राजगढ़िया ने कहा कि गो एयर के बंद हो जाने से ट्रेवल एजेंट्स के करीब करोड़ों रूपए फसे हुए हैं. जिसके कारण छोटे छोटे ट्रेवल एजेंट्स अपनी पूंजी फंस जाने के कारण अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं. गो एयर के बंद हो जाने से अन्य सभी एयरलाइन्स ने अपने किराये बाढ़ा दिए हैं. जिस कारण शादी-ब्याह का समय, छात्राओं, रोगियों, व्यवसायों, उद्दोगपतियों आदि सभी इससे काफी प्रभावित हो रहे है. अप्रत्याशित किराया बढ़ जाने के कारण अपनी यात्रा रद्द करने को मजबूर हो रहें है . चैम्बर के सह सचिव शैलेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी व उद्योगपति अपने व्यवसाय के लिए जो यात्रा करते थे उनकी यात्रा रद्द होने से उनके व्यवसाय में भारी नुकसान हो रहा है. असाध्य रोगी जो अपने इलाज के लिए दिल्ली, बेंगलोर जैसे जगहों पर जाकर अपना इलाज करवाते थे उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है.
झारखंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पोद्दार ने कहा कि पूरे झारखंड क्षेत्र में छोटे बड़े ट्रेवल एजेंट के समक्ष जीविका का संकट मंडरा रहा है साथ ही साथ राज्य के पर्यटन और औद्दोगिक विकास में संकट पैदा हो गया है. जिसके लिए चैम्बर एवं राज्य सरकार को मिलकर इस समस्या का निदान निकालने का प्रयास करना चाहिए. इस में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को पत्राचार किया गया है. जिसमे समाधान की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें: डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड डेंटल काउंसिल को हाई कोर्ट ने किया नोटिस




