ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

ACB Arrest : खूंटपानी के सीआई घूस लेते ग‍िरफ्तार, 10 हजार रुपये के साथ दबोचे गए हर‍िश्‍चंद्र पात्रो

Chakradharpur: झारखंड के पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम के खुंटपानी अचंल के सीआई हरिश्‍चंद्र पात्रो को 10 हजार रुपये घूस लेते हुऐ एसीबी की टीम ने शनिवार को रंगे हाथ गि‍रफ्तार कर लिया. सीआई हरि‍श्‍चंद्र पात्रो जमीन म्यूटेशन के लिए गोटाई निवासी मधुसूदन हाईबुरू से 10 हजार रुपये ले रहे थे. टीम ने उनके आवास पर भी छपामारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगी. एसीबी टीम अपने साथ आरोपी को जमशेदपुर ले गयी.

जानकारी के अनुसार सीआई हरिश्‍चंद्र पात्रो ने खूंटपानी के गोटाई गांव निवासी मधुसूदन हाईबुरु से कहा कि 10 हजार रुपए देने के बाद म्यूटेशन होगा. लेकिन राशि देने से आनाकानी करने पर उन्हें दौड़ा रहे थे. मधुसूदन ने समाजसेवी साधुचरण सिंह कुंटिया से संपर्क किया और परेशानी बतायी. बाद में कुंटिया ने एसीबी से संपर्क किया. एसीबी ने एक टीम गठित कर शनिवार को चाईबासा महुलसाई स्थित सीआई के घर में जाल बिछाकर उसे 10 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- जानिए जमशेदपुर में कौन-सा अस्पताल खुलने जा रहा है, जिसमें कोई बिल काउंटर नहीं होगा, हॉस्पिटल का मोटो है-सिर्फ दिल, बिना बिल

Related Articles

Back to top button