Palamu

पलामू: मार्च 2019 में 234 अपराधी और आठ नक्सली हुए गिरफ्तार

Palamu: मार्च 2019 में पलामू प्रक्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. इस अवधि में कुल 234 अपराधी और आठ नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं.

पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी विपुल शुक्ला ने गुरुवार को मीडिया के समक्ष मार्च की मासिक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि इस महीने पलामू जिले से 119 अपराधी और चार नक्सली पकड़े गये. गढ़वा जिले में 93 अपराधी और एक नक्सली जबकि लातेहार जिले में 22 अपराधी और दो नक्सली दबोचे गये.

इसे भी पढ़ेंः पलामू लोकसभा चुनावः स्थानीय-बाहरी प्रत्याशी के साथ मोदी फैक्टर भी महत्वपूर्ण

194 कुर्की और 1811 वारंट का निष्पादन

श्री शुक्ला ने बताया कि मार्च महीने में कुल 194 कुर्की और 1811 वारंट का भी निष्पादन किया गया. पलामू जिले में 71 कुर्की और 913 वारंट, गढ़वा में 94 कुर्की और 348 वारंट और लातेहार में 29 कुर्की और 550 वारंट का निष्पादन हुआ है.

उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 वाहन भी बरामद किये गये हैं. डीआईजी ने बताया कि पलामू प्रक्षेत्र में इस अवधि में नक्सलियों के खिलाफ कुल 393 अभियान चलाये गये. इनमें पलामू जिले में 319, गढ़वा जिले में 67 और लातेहार जिले में 07 अभियान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः पलामू लोकसभा सीटःभाजपा-बसपा सहित 13 प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस

डीआईजी ने यह भी बताया कि पलामू प्रक्षेत्र में इस दौरान अपराधियों के पास से नौ आग्नेयास्त्र, 24 गोलियां, एक खोखा, 297 डेटोनेटर, 180 जिलेटिन और पांच पैकेट टेलमेक्स पाउडर बरामद किये गये. नक्सलियों के पास से भी 04 आग्नेयास्त्र, 276 कारतूस, 23 पीस खोल, प्रेशर कुकर आईआईडी 02, अमोनियम नाईट्रेड 30 किलो, डेटोनेटर 04, देसी हेंड ग्रेनेड 01 और जिलेटिन 10 पीस बरामद किये गये हैं.

इसके अलावा भी कई अन्य आग्नेयास्त्र और आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. डीआईजी के अनुसार मार्च महीने में गढ़वा में 49 और लातेहार में 60 कांड दर्ज किये गये हैं. सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का उद्भेदन कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के उन उम्मीदवारों को जानिए जिनकी जीतने की संभावना है कम, लेकिन…

Related Articles

Back to top button