Palamu

पलामू: भाजपा-बसपा सहित 13 प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस

Palamu: पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 19 में से 13 प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इन प्रत्याशियों ने व्यय-लेखा, लेखा जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है.

जिन 13 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीडी राम, बसपा की अंजना भुइयां भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू ने किया नामांकन 

20 अप्रैल तक जवाब देने का निर्देश

नोटिस में 20 अप्रैल तक अपना निर्वाचन व्यय-लेखा जांच के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. यदि इस निर्धारित तिथि को फिर से निरीक्षण के लिए अपना रजिस्टर प्रस्तुत करने में उम्मीदवार असफल होते हैं.

तो माना जाएगा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अंतर्गत अपेक्षित दैनिक निर्वाचन व्यय के लेखा रखने में वे असफल हैं. नोटिस की सूचना प्राप्ति के बावजूद भी अगर लेखा जांच के लिए प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं, तो भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के उन उम्मीदवारों को जानिए जिनकी जीतने की संभावना है कम, लेकिन…

6 प्रत्याशियों ने अबतक करायी है जांच

19 प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशियों ने गत 17 अप्रैल को अपना व्यय लेखा जांच करायी है. व्यय प्रेक्षक अरूण कुमार यादव और आय व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने लेखा जांच करायी, जबकि 13 प्रत्याशियों ने जानकारी नहीं दी.

इन प्रत्याशियों ने करायी जांच

जिन छह प्रत्याशियों ने व्यय-लेखा जांच कराया है, उनमें मदन राम ( कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मॉक्ससिस्ट-लेनिनस्ट रेड स्टार), रामजी पासवान (निर्दलीय), सत्येंद्र कुमार पासवान (निर्दलीय), दिनेश राम (निर्दलीय), घुरन राम (राजद), श्याम नारायण भुईंया (बहुजन मुक्ति पार्टी) शामिल हैं.

क्या है नियम

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (1) के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में होने वाले व्यय के लेखा का संधारण कर लेखा जांच कराना आवश्यक है.

इसी आलोक में सभी प्रत्याशियों के लेखा की प्रथम जांच गत 17 अप्रैल को पलामू के राज्य कर उपायुक्त में होने की तिथि निर्धारित थी.

इसे भी पढ़ेंःसाम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी के पास प्रज्ञा ठाकुर जैसे ही…

Related Articles

Back to top button