Corona_UpdatesJharkhandPalamu

पलामू: 1356 हुए कोरोना संक्रमित, पर 462 एक्टिव केस, 41 कंटेनमेंट जोन हटाये गये

Palamu: पलामू में 11 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1356 पहुंच गया है. कोविड केयर सेंटर में उपचार के बाद कोरोना को मात देकर 894 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 462 एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

14 दिनों की होम क्वारंटाइन की हिदायत के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को घर भेजा जा चुका है. शेष संक्रमितों का उपचार कोविड केयर सेंटर में चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ा के अनुसार पलामू में अब तक 31686 लोगों की जांच की गई. इसमें 29884 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव व 1356 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर युद्ध स्तर पर जांच की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें – Corona: 22 अगस्त को 700 नये संक्रमित मिले, 12 मौतें, झारखंड में कुल 28931 केस

41 कंटेनमेंट जोन हटाये गये

पलामू जिले में आज 41 कंटेनमेंट जोन हटाए गए. इसमें मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 15 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं. कोविड-19 के एक्टिव केस नहीं पाए जाने के कारण कंटेनमेंट जोन को हटाने का निर्णय लिया गया है. इस सिलसिले में जिले के उपायुक्त ने निर्देश जारी किया गया है.

मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन

मेदिनीनगर नगर निगम में बैंक कॉलोनी के सामने (सुदना पश्चिमी), आदर्श नगर स्थित वार्ड नंबर 30, हमीदगंज स्थित वार्ड नंबर 11, हमीदगंज स्थित वार्ड नंबर 12, शास्त्री नगर (भठ्ठी मुहल्ला) स्थित वार्ड नम्बर 30, गुरु नानक कॉलोनी (नावाटोली) स्थित वार्ड नंबर 21, आढत रोड स्थित वार्ड नंबर 29, शाहपुर-गढ़वा रोड (विवेकानंद चैक) स्थित वार्ड नम्बर 32, आबादगंज स्थित वार्ड नम्बर 14 में बनाये गए 2 कंटेन्मेंट जोन, आबादगंज स्थित वार्ड नम्बर 15, रांची रोड स्थित वार्ड नम्बर 17, साहित्य समाज चैक स्थित वार्ड नंबर 25, सदीक चैक स्थित वार्ड नम्बर 22, शांतिपुरी (सर्किट हाउस के पास) स्थित वार्ड नम्बर 13 में बने कंटेन्मेंट जोन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन एजुकेशन का एक बार फिर बनेगा रोडमैप, 15 दिनों में कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

प्रखंडों में बने कंटेनमेंट जोन भी हटाए गए

जिले के प्रखंडों लेस्लीगंज के लेस्लीगंज पंचायत के बाबुदुम्मी में बनाये गए 3 कंटेनमेंट जोन, हरतुआ पंचायत के रामानन्द डबरा ग्राम में 1 कंटेनमेंट जोन, कुराईन पतरा पंचायत के ढेला ग्राम में 2 कंटेन्मेंट जोन, कुराईन पतरा में 1 कंटेनमेंट जोन, जामुनडीह पंचायत के राजपुर ग्राम में 1 कंटेनमेंट जोन, जुरू पंचायत के जैतुखांड में 1 कंटेन्मेंट जोन तथा लेस्लीगंज ग्राम में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया.

चैनपुर प्रखंड के तलेया बभंडी में 1 कंटेनमेंट जोन तथा पूर्वडीहा टोला में बनाये गए 2 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया. इसी तरह सतबरवा प्रखण्ड के सतबरवा में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया. नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ के नीमा में 1, नावाटाँड़ में 1 तथा नौडीहा ग्राम में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

छत्तरपुर के खोढ़ी में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन, डाली में बनाये गए 1, रुदवा में बनाये गए 1 कंटेनमेंट जोन तथा छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया. पांकी के पांकी पूर्वी ग्राम के 1 कंटेन्मेंट जोन तथा लोहरसी पंचायत के तितलंगी ग्राम में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया.

मनातू प्रखंड के नौडीहा के तिलो और गुरहा के भंडरी में बनाये गए 1-1 कंटेन्मेंट जोन हटाये गये. हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 3 में बनाये गए 1 कंटेन्मेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया.

जारी आदेश में उपायुक्त शशि रंजन ने इंसीडेंट कमांडर के रूप में प्रतिनियुक्त सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी को इन सभी कंटेनमेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में अवस्थित 41 कंटेनमेंट जोन में सामुदायिक सर्विलांस के पश्चात कोई भी कोविड-19 का एक्टिव केस नहीं पाए जाने के कारण उक्त क्षेत्रों में स्थापित कंटेनमेंट जोन को हटाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने सिविल सर्जन के स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उक्त क्षेत्रों में बनाये गए कंटेनमेंट जोन को तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें – CM की याचिका पर टली सुनवाई, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर किया है कोर्ट केस

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button