
Ranchi/Pakur: पाकुड़ जिले के आमरापाडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. 8 से 10 की संख्या में आये लोगो ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने घटना में संलिप्त एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य आऱोपियों की तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आमरापाड़ा की रहने वाली है और वहीं के किसी युवक से फोन पर अक्सर बातचीत करती थी. घटना के समय पीड़िता उसी युवक से मिलने पहुंची थी तो इसी क्रम में पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.
इसे भी पढ़ें: साइबर अपराधियों का नया फंडा, कमीशन पर अब निकलवाते हैं एटीएम से पैसा, तीन ऑटो ड्राइवरों की गिरफ्तारी से खुला राज
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल पुलिस के दलबल समेत अमरापाड़ा पहुंचे और पीड़िता को लेकर आरोपियों की पहचान और खोज में जुट गए. इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी का नाम नहीं जानती है. हालांकि बीते छह महीने से फोन के जरिए उसके संपर्क में थी. अमरापाड़ा बाजार स्थित एक मिठाई दुकान से आरोपियों ने बहला-फुसलाकर पाडेरकोला हाई स्कूल मैदान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. वही पीड़िता के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. पुलिस महिला के बयान के आधार पर जांच में जुटी है.




