Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

साइबर अपराधियों का नया फंडा, कमीशन पर अब निकलवाते हैं एटीएम से पैसा, तीन ऑटो ड्राइवरों की गिरफ्तारी से खुला राज

Ranchi: रांची पुलिस ने मेसरा ओपी स्थित विभिन्न मकानों में रेड कर साईबर ठगों के तीन कमीशन एजेंटों को गिरफ्तार किया है. आरोपित तीनों साइबर ठगों से कमीशन लेकर विभिन्न एटीएम से उनके रुपये निकाला करते थे. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा का लालगंज निवासी कमलेश कुमार जुमार पुल के पास किराए के मकान में रहता था. वहीं पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित सराय निवासी धमेन्द्र सिंह गौतम मेसरा ओपी स्थित ग्रीन सिटी में किरायेदार के रूप में रहता था इसके अलावा जितेन्द्र सिंह का नाम शामिल है.कमलेश कुमार के पास से विभिन्न बैंकों 11 एटीएम, धमेन्द्र कुमार के पास से विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम, एक टेब एवं 95000 रूपया, जितेन्द्र के पास से विभिन्न बैंको का 4 एटीएम सहित अन्य समान बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की फटकार के बाद झारखंड एटीएस ने आपराधिक संगठन गिरोहों के खिलाफ अब तक 109 ठिकानों पर की छापेमारी, 10 गिरफ्तार

पेशे से तीनों आरोपी हैं ऑटो ड्राइवर 

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ऑटो (JH01ET/7199) के चालक के पास विभिन्न बैंको का अवैध एटीएम एवं कुछ अवैध कैश लेकर मेसरा से बूटी मोड़ की ओर कुछ देर में आएगा. उस ATM Card से उसके द्वारा लाखों रूपये का लेन-देन किया जाता है. सूचना पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम जुमार पुल के पास पहुंचे तो देखा कि बीआईटी मेसरा की ओर से उक्त नंबर की ऑटो आ रही है. पुलिस उस ऑटो को रुकवाकर ऑटो की तलाशी ली तो विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम एवं दो मोबाईल बरामद किया गया.

एटीएम के संबंध में पूछताछ करने पर वह बताया कि धर्मेन्द्र सिंह एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाता है. जिससे ठगी का पैसा निकाला जाता है. इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह को पकड़ा गया उसके पास से 9 मोबाईल, 1 टेब, 95000 नकद एवं विभिन्न बैंको का 6 पीस एटीएम बरामद किया गया. धमेन्द्र सिंह को पूछताछ करने बताया कि ज़ूमार नदी पूल के पास सुशांत कुमार के मकान में भी एक घर किराया पर लिया हुआ है. पुलिस वहां से जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया. उसके पास से 11 मोबाईल, 4 एटीएम बरामद किया गया.

पटना के रतन उपलब्ध करवाता था एटीएम कार्ड

तीनों आरोपी ऑटो चलाने का काम करता था. धमेन्द्र सिंह और जितेन्द्र सिंह दोनो भाई है. धर्मेद्र और कमलेश कुमार रांची में ऑटो चलाता है. करीब तीन माह पहले रांची आया था. वही जितेद्र पटना में ऑटो चलाता है. दो दिन पहले रांची पहुंचा था. गिरफ्तार आरोपी के तार साईबर ठगो से जुड़े है. पटना के रतन नामक व्यक्ति एटीएम उपलब्ध करवाता था. गिरफ्तार आरोपी के साईबर अपराधियों के साथ साठगांठ के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है. पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है.

Related Articles

Back to top button