JharkhandPalamu

पलामू: सिविल कोर्ट और सीएस कार्यालय में कोरोना की इंट्री, दो दिनों के लिए बंद

Palamu: पलामू व्यवहार न्यायालय और सिविल सर्जन कार्यालय में कोरोना वायरस की इंट्री हो गयी है. दोनों जगहों से कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद न्यायालय और सीएस कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

सेनेटाइज होने के बाद न्यायालय और सीएस कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है. तब तक सीएस कार्यालय का संचालन सदर अस्पताल स्थित पुराने सीएस कार्यालय (गोलघर) से किया जायेगा.

पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय के दफ्तर के एक तृतीय श्रेणी के कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया है. न्यायालय से पहली बार कोविड वायरस का मामला सामने आने के बाद सिविल कोर्ट को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के हवाले से पलामू जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी है. बताया कि इन दो दिनों में प्रभावित अदालत भवन, कक्ष वगैरह को सैनेटाइज करने के पश्चात ही पूर्ववत न्यायाधीन प्रक्रिया का संचालन होगा.

इधर, पीडीजे ने कहा कि दो दिनों तक जरूरी मामले की सुनवाई न्यायिक पदाधिकारीगण अपने आवास से करेंगे. प्रभावित अदालत भवन, कक्ष वगैरह को सैनेटाइज करने के पश्चात ही पूर्ववत न्यायाधीन प्रक्रिया के संचालन होगा. उन्होंने बताया कि संपूर्ण न्यायालय परिसर का सेनिटाइजेशन का काम होगा. उन्होंने लोगो को कोरोना महामारी को देखते हुए खुद संयमित रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें – रांची से 22 और लातेहार से 11 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 5854 केस

सीएस कार्यालय का क्वालिटी इंश्योरेंस पदाधिकारी कोरोना पाॅजिटिव

स्थानीय जेलहाता स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में क्वालिटी इंश्योरेंस पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसके बाद से हड़कंप मच गया है. क्वालिटी इंश्योरेंस पदाधिकारी  डीपीएम कार्यालय में बैठते थे. नतीजा उनके संपर्क में आने वाले सभी का सैंपल लिया जा रहा है। कार्यालय का सील कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – बीजेपीः दीपक प्रकाश की टीम तैयार, 70% नए चेहरे-21 जिलों में बदलाव, बाबूलाल खेमे को तरजीह नहीं

आधा दर्जन कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समेत पलामू में आधा दर्जन कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसमें बारालोटा, हरिजन मुहल्ला, रेड़मा व हमीदगंज का एक-एक संक्रमित शामिल है. इसके अलावा मइयां-बाबू नामक निजी अस्पताल का एक मरीज भी संक्रमित पाया गया है. जारी रिपोर्ट में संक्रमित पुष्टि होते स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई. संक्रमितों को इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया. पलामू के सिविल सर्जन डा जॉन एफ केनेडी ने इसकी पुष्टि की.

सीएस ने कहा कि आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार उपचार शुरू कर दिया गया है. वहीं स्वस्थ हो रहे लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने की नसीहत के साथ छुट्टी दी जा रही है. पलामू में अब तक 121 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसमें कोविड केयर सेंटर में अब तक भर्ती 108 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं. 11 पलामू कोविड केयर सेंटर व दो संक्रमित रिम्स में भर्ती हैं.

इसे भी पढ़ें – राज्य का एकमात्र कृषि विवि का हाल: 454 शिक्षकों के पद में 405 खाली, कैसे होगी पढ़ाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button