
Islamabad: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाक के बढ़ते तनाव के बीच पाक ने यह दावा किया है कि उसने आतंकियों पर कार्रवाई तेज कर दी है. पाक पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दुनिया भर से दबाव पड़ रहा है. इस चौतरफा दबाव के कारण पाक अब दहशतगर्दों पर कुछ एक्शन लेता हुआ दिख रहा है. पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को बताया कि उसने आतंकियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज किया है. इसी के तहत सरकार ने 182 मदरसों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इन मदरसों के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है. पाकिस्तान सरकार ने कहा, ‘कानूनी एजेंसियों ने 121 लोगों को इस ऐक्शन के तहत ऐहतियातन हिरासत में ले लिया है.’
इसे भी पढ़ें – सीबीआई अवमानना मामले में प्रशांत भूषण को राहत देने से SC का इनकार, याचिका खारिज
पहले से निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई
पाकिस्तान यह भी दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसी कारण उसके आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई पहले से निर्धारित योजना के तहत की गई है. उसने कहा है कि हाल ही में भारत की ओर से पाकिस्तान पर आतंकवाद से न निपट पाने के आरोप और दबाव के चलते ऐसा नहीं किया है.
इसे भी पढे़ं- मुशर्रफ ने माना, उनके कार्यकाल के दौरान जैश ने भारत में हमले किये
जैश ने ली थी पुलवामा हमले की जानकारी
पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद भारत ने कूटनीतिक स्तर पर दुनिया भर में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग करने की रणनीति पर काम किया. अमेरिका, फ्रांस, इजरायल और ब्रिटेन जैसे अहम देशों ने पुलवामा हमले में पाक स्थित आतंकी संगठनों को जिम्मेदार माना है.
इसे भी पढ़ें – डबल मर्डर मिस्ट्रीः चैनल के लोकेश चौधरी ने लिये थे अग्रवाल ब्रदर्स से पैसे, पैसा लेने निकले थे दोनों भाई सुबह डेड बॉडी मिली



