ChaibasaCrime NewsKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने दो आईईडी बम किया बरामद

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम के कोल्हान जंगल मे चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सुरक्षाबलों को कामयाबी मिल रही है. मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. मंगलवार सुबह टोंटो थाना क्षेत्र के पाटातोरब एवं चिड़ियाबेड़ा जंगली इलाकों में अभियान के दौरान दो जगह से सुरक्षाबलों ने दो आईईडी बम बरामद किया. एक बम 5 केजी का था, जबकि दूसरा बम 10 केजी का था. दोनों बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है.

मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button