JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

कोल इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक कल, कर्मचारियों के स्टडी लीव पर हो सकता है फैसला

Ranchi:  कोल इंडिया कर्मचारियों को स्टडी लीव देने पर विचार कर रहा है. कल यानी 14 नवंबर को कोल इंडिया प्रबंधन के मानकीकरण समिति की इस संबध में बैठक होनी है. जिसमें इस पर निर्णय लिया जा सकता है. कोल इंडिया के इस फैसले से बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल जैसी कोल कंपनियों के कर्मचारियों को स्टडी लीव मिलेगी. फिलहाल इस पर कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से फैसला लिया जाना है.

बता दें 14 नवंबर को होने वाली बैठक में इस पर निर्णय लिया जायेगा. एजेंडा में इसा मुद्दे को शामिल किया गया है. इसके साथ ही वेतन समझौते के मुद्दों के क्रियान्वयन सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार किया जायेगा. वहीं, बैठक में टेक्निकल सब कमेटी का गठन किया जायेगा. जिसमें कर्मियों के प्रमोशन नीति, कैडर स्कीम सहित अन्य मुद्दों पर विचार किया जायेगा.

कल होने वाली बैठक में समिति के चेयरमैन कोल इंडिया डीपी विनय रंजन होंगे, एमसीएल के डीपी केशव राव, सीसीएल के डीपी हर्षनाथ मिश्रा, सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीकी शंकर नागाचारी, एनसीएल के निदेशक कार्मिक मनीष कुमार, ईसीएल की निदेशक कार्मिक अहूति स्वाइन, बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरलीकृष्ण रमैया, एसईसीएल के निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्य, निदेशक कार्मिक डब्ल्यूसीएल जयप्रकाश द्विवेदी, सीसीसीएल के निदेशक पीए एंड डब्ल्यू एन बलराम बैठक में शामिल होेंगे.

Related Articles

Back to top button