Crime NewsSahibganj

साहिबगंज में पहाड़िया युवक की चाकू मारकर हत्या

Sahibganj: जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के करमपहाड़ स्थित शेरगढ़ गांव में मंगलवार देर रात 30 वर्षीय उषा पहाड़िया की धारदार हथियार से वार कर गांव के ही युवकों ने हत्या कर दी है.युवकों ने घटना को देर रात में अंजाम दिया.वहीं सूचना मिलने पर जीरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी विक्रम कुमार पुलिस बल के साथ सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए. थाना प्रभारी ने  बताया कि मृतक की पत्नी सुंदरी पहाड़िन के बयान पर  प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमरा पहाड़िया,पिता छोटा मधु पहाड़िया को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. बहनोई बद्री पहाड़िया ने बताया कि उषा पहाड़िया खाना खा रहा था. तभी उनकी चाकू व ईंट से मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वालों में मधु पहाड़िया के पुत्र सोमरा पहाड़िया, राजीऊ पहाड़िया, रूपम पहाड़िया व बिंदु पहाड़िया हैं. वहीं मधु पहाड़िया ने बताया कि सिर्फ उसके छोटे पुत्र सोमरा ने ही नशे में हत्या कर दी है. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद सभी परिवार वाले अस्पताल पहुंचे . परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: सूखे का आंकलन करने पहुंची केन्द्रीय टीम, कई इलाकों का किया दौरा

Related Articles

Back to top button