
Patna: सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को पटना जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इसमें 42 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा दो पालियों (10:00 बजे से 1:00 बजे तक और दूसरी पाली 2:00 से 5:00 बजे शाम) में होगी. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को 9:30 बजे से पहले पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र का मेन गेट परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले ही बंद कर दिया जायेगा. 14 और 21 मार्च को कॉन्स्टेबल पद की लिखित परीक्षा होगी. इस परीक्षा को लेकर पूरे बिहार में 600 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: एंटीलिया मामला: पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले निश्चित रूप से रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जायेगा. पर्षद की ओर से अभ्यर्थियों को किसी दूसरे व्यक्ति से परीक्षा नहीं लिखवाने और कदाचार का प्रयोग नहीं करने का सुझाव दिया गया है. पकड़े जाने पर अयोग्य घोषित करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.
9 बजकर 40 मिनट के बाद प्रवेश नहीं
CSBC ने परीक्षाकेंद्र के लिए जारी गाइडलाइन में स्पस्ट कर दिया है कि 9 बजकर 40 मिनट के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें: T-20 : पलटवार में माहिर कोहली की सेना आज जीत के इरादे से उतरेगी




