JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

सुभाष मुंडा हत्याकांडः रांची बंद कराने उतरे समर्थकों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग के पास की आगजनी

Ranchi: सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित लोग रांची बंद कराने उतरे. आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण इलाकों में सड़क जाम कर दिया, इस वजह से नगड़ी इलाके में आवागमन पूरी तरह से ठप है. वहीं एनएच-33 पर पिस्का रेलवे स्टेशन के समीप आक्रोशित ग्रामीण आगजनी कर सड़क को बाधित कर दिया. सड़क जाम के वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. इलाके में किसी तरह की कोई बड़ी घटना न घटे, इसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर मौजूद अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं है. इधर, एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थानेदार की लापरवाही को देखते हुए सस्पेंड किया है. वहीं, 2018 बैच के दारोगा रोहित को नया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बाइक सवार दो युवकों ने मारी अंधाधुंध गोली, फरार

बताया जाता है कि आदिवासी नेता सुभाष मुंडा पांच-छह लोगों के साथ अपने कार्यालय में बैठकर बातचीत कर रहा था. अचानक बाइक सवार दो युवक कार्यालय में घुसे और सुभाष मुंडा पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिए. आसपास बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच बाइक सवार अपराधी भी मौके से भाग गए. फिर स्थानीय लोगों ने सुभाष मुंडा को इलाज के लिए रिंची अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोश में भीड़ ने रिंग रोड में तांडव फैलाना शुरू कर दिया. शराब दुकान, सड़क किनारे लगे दुकानों में आग लगा दी. दलादली चौक पर पूरी तरह से आवागमन रोक दिया गया. आने-जाने वाले वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद देर रात तक पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया है.

अज्ञात अपराधियों में मारी सात गोली, आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहनों में की तोड़फोड़

झारखंड की राजधानी रांची में स्थानीय सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की बुधवार की रात दलादली चौक स्थित उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस में बैठे सुभाष मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई. हालांकि अभी तक पुलिस को बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिला है. सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और दुकानों को बंद करवा दिया. लोगों ने सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा के शव के साथ ही सड़क पर जमकर हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. इसके साथ ही चौक पर मौजूद एक शराब दुकान को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वास दिया.

इसे भी पढ़ें: सुभाष मुंडा हत्याकांड Live Update: थानेदार सस्पेंड, बंद को लेकर सड़क पर उतरे समर्थक, लोग हुए हलकान

 

Related Articles

Back to top button