GiridihJharkhand

साउथ अफ्रीका से गिरिडीह समेत तीन जिलों के मजदूरों के लौटने पर सत्यानंद भोक्ता और कल्पना सोरेन ने किया स्वागत, हेमंत सरकार ने दिए 25-25 हजार

मजदूरों को लेकर हेमंत सरकार है गंभीर: कल्पना सोरेन

Giridih: साउथ अफ्रीका के केमरून में फंसे 27 प्रवासी मजदूरों का सकुशल वापसी बुधवार को गिरिडीह के डुमरी में हुआ. बुधवार की सुबह सारे मजदूर डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन में मुंबई मेल ट्रेन से उतरे.  इधर पारसनाथ रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद सारे प्रवासी मजदूरों को डुमरी के नामचीन होटल वेद वाटिका में रखा गया है. इसके बाद डुमरी के ही वेद वाटिका होटल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू ने वतन लौटे प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा 25-25 हजार का चेक दिया. इस दौरान खुद कल्पना सोरेन ने मजदूरों के बीच चेक का वितरण की. और उन्हें माला पहना कर हौसला अफजाई की.

कल्पना सोरेन ने मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री और अपने पति हेमंत सोरेन के तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ें. और कहा कि पांच महीने बाद जेल से बाहर निकलते ही हेमंत सोरेन एक्शन मोड में है. और साउथ अफ्रीका से 27 प्रवासी मजदूरों का सकुशल वतन वापसी इसका बड़ा एग्जांपल है. कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के मजदूरों को लेकर हेमंत सरकार भी चिंतित हैं. जिससे किसी मजदूरों को देश से बाहर जाने की जरूरत ही न पड़े. कल्पना सोरेन ने मौके पर मोबाइल से सारे मजदूरों को सीएम हेमंत सोरेन से वीडियो कालिंग कर बातचीत भी कराई. वही राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सूबे के युवा सीएम खुद मजदूरों को लेकर हर समय गंभीर रहते हैं. उन्हें भी चिंता है कि मजदूरों के पलायन को कैसे रोका जाए।.इधर जिला प्रशासन के कार्यक्रम में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, डुमरी एसडीएम के साथ एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत कई मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button