JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के बाहर तेज़ बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में टीएमएच रेफर

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल के बाहर तेज़ रफ़्तार कहर देखने को मिला है. एक तेज़ रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर काफी दूर जा गिरा. बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए. इधर स्थानीय लोगों बाइक चालक और व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनो की स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. घायलों मे बाइक चालक अनिकेत शर्मा और कपाली निवासी जहिर आलम शामिल है. जहिर आलम एमजीएम अस्पताल के बाहर फल बेचने का काम करते है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाहिर फल लेकर सड़क पार कर रहे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक तेजी से मानगो से साकची की ओर जा रहे थे. अचानक बाइक सवार ने जहिर को टक्कर मार दी.

ये भी पढ़े : TATA MOTORS BIG BREAKING : ग्रेड से नाराज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने दिया इस्तीफा, बड़ी लड़ाई का किया ऐलान

Related Articles

Back to top button