JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

सीए सुमन कुमार सिंह को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

Ranchi: कोर्ट ने सुमन कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. ईडी की टीम ने मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद सीए सुमन कुमार सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था. आपको बता दें कि झारखंड में चल रहे ईडी की छापेमारी में यह पहली गिरफ्तारी है. रांची में कल जिस आरोपी के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपये को जब्त किया गया था, उसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.

झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के घर से बरामद हुए 19.31 करोड़ कैश साथ में निवेश के तकरीबन 150 करोड़ के दस्तावेज को लेकर ईडी उससे पूछताछ कर रही थी.

आपको बता दें उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार और उनके भाई पवन कुमार को ईडी की टीम ने पूछताछ के लिए रोक रखा था और लगातार 16 घंटे तक ईडी ने पूछताछ भी की और फिर शनिवार शाम को सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. सीए के भाई पवन कुमार को ईडी ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा से मोमेंटम घोटाले तक पूजा सिंघल को रघुवर दास से मिला प्रश्रय, दी गयी क्लिन चिटः झामुमो

Related Articles

Back to top button