Crime NewsJamshedpurJharkhand

युवक पर फायरिंग के मामले में 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ranchi: जमशेदपुर पुलिस ने बीते 4 जून को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएसके रिया पेट्रोल पंप के समीप पिंटू कुमार यादव नामक युवक पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए सात अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में आए सातों अपराध कर्मियों ने अपनी जुर्म स्वीकार कर लिया है. जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम मनीष राजहंस, अभिषेक कुमार पांडेय, गौरव विश्वकर्मा उर्फ पगला, छोटू कुमार, मोहम्मद आसिफ, सनी हेंब्रम और चंदन पंडित है.

इसे भी पढ़ें :पलामू में लॉकडाउन की पाबंदियों के बावजूद बिके 4000 से अधिक वाहन, परिवहन विभाग ने मांगा ब्योरा

इनके पास से पुलिस ने एक डबल बैरल पिस्टल, एक देसी पिस्टल, 7.65 बोर का पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा 5 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि गौरव विश्वकर्मा और शनि हेंब्रम का आपराधिक इतिहास रहा है. गौरतलब है कि बीते 4 जून को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया पेट्रोल पंप के समीप दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पिंटू कुमार यादव नामक युवक पर जानलेवा हमला करने की नियत से गोलियां चलाई थी.

हालांकि उस घटना में पिंटू यादव बाल-बाल बच गया था. जिसके बाद पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़ें :रघुवर ने उठायी छठी जेपीएससी परीक्षा की सीबीआइ जांच की मांग

Related Articles

Back to top button