
Ranchi: झारखंड ग्रेवलिंग कुश्ती के लिए आज खुशखबरी आई. रोहतक में एमडीयू यूनिवर्सिटी में खेली जा रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में देश के करीब 50 यूनिवर्सिटी की टीम ने भाग लिया था. इसमें लगभग 450 खिलाड़ी भाग लिए थे. चैम्पियनशिप में 92 केजी भार वर्ग में झारखंड के ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ी ओ एस अराफात ने अपने भार वर्ग में संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिल्वर मेडल प्राप्त किया. अराफात ग्रेपलिंग कुश्ती में लगातार उच्च कोटि का प्रदर्शन करता आ रहा है. उसके प्रदर्शन पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अधिकारियों एवं झारखंड के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. ओएस अरफात का कल रांची रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जायेगा. झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य ने अराफात के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ें : जुलाई में सीनियर स्टेट रग्बी चैंपियनशिप, खूंटी में झारखंड स्टेट क्लब रग्बी चैंपियनशिप का होगा आयोजन




