
Mumbai : इन दिनों सुर्खियों में छाए राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में कुंद्रा की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बयान सामना आया है. मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए शिल्पा के बयान में कहा गया है कि शिल्पा शेट्टी ने अपने पति को इनोसेंट बताया है. शिल्पा का कहना है कि उनके पति राज कुंद्रा बेकसूर हैं. इस मामले में पूरी तरह से प्रदीप बक्शी जिम्मेदार है.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympics 2020: बैडमिंटन में सात्विक और चिराग दूसरे दौर में, प्रणीत को मिली हार
हॉटशॉट्स से कोई लेना-देना नहीं
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स के कंटेट के बारे में पता नहीं था. उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि इरोटिका, पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट के निर्माण में शामिल नहीं थे.
Shilpa Shetty said that it was London-based wanted accused and Raj Kundra’s brother-in-law Pradeep Bakshi who was involved with the app and its functioning. Shilpa claimed that her husband is innocent: Mumbai Police Sources
— ANI (@ANI) July 24, 2021
इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Board Result 2021: सीआईएससीई बोर्ड परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी ऐप और इसके काम से जुड़े हैं
मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने कहा कि यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे, शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं.
बता दें कि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पॉर्नोग्राफी मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है. क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें :Ranchi: हिनू नदी, बड़ा तालाब और कांके डैम के किनारे बने इन 180 भवनों को तोड़ने का है आदेश




