GiridihJharkhand

गिरिडीह में धूमधाम से किया गया गणगौर विसर्जन

Giridih: 16 दिनों के अनुष्ठान के बाद गणगौर विसर्जन सोमवार को बहुत ही धूमधाम से किया गया. सुबह से ही घरों और उत्सव स्थलों पर भीड़ देखी गई. जहां पर महिलाओं ने गणगौर पूजन कर सुहाग दीर्घायु की कामना की. वहीं युवतियों ने अच्छे घर-वर की कामना के साथ गणगौर विसर्जन किया. जगह-जगह पर सामूहिक रूप से गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया.

कुटिया गली रोड स्थित मंदिर में सुहागिनों ने इस दौरान गणगौर की पूजा-अर्चना किया. और सुहाग के लंबी आयु की कामना कर कुएं में मूर्ति विसर्जित किया.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार का पुलिस प्रशासन तंत्र सिर्फ वसूली करने में मस्त: दीपक प्रकाश

इस दौरान सुहागिनों ने व्रत के कई गीत भी गुनगुनाई. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी सुहागिनें बेहद खूबसूरत लग रही थी. सभी गणगौर के रंग में रंगी हुई नजर आई.

गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से कुएं के समीप खास तैयारी की गई थी. प्रेरणा की अध्यक्ष आशा खंडेलवाल, लक्ष्मी शर्मा और सरिता मोदी के साथ कविता राजगढ़िया समेत संस्था की कई सदस्यों ने आयोजन स्थल की सजावट कर रखा था.

तो गणगौर की मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंची महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए शीतल जल और लजीज व्यंजन के भी इंतजाम किए गए थे.

इसे भी पढ़ें:Gorakhnath Temple Attack: सिपाहियों को 5 लाख इनाम, गिरफ्तार आईआईटियन मुर्तजा बोला, मुझे कोई गोली मार दे

Related Articles

Back to top button