Crime NewsDumkaJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

दुमका : आपसी विवाद में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Ranchi/Dumka : दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र के खड़कासोल गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया. पेट्रोल से जली महिला को गंभीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति परमेश्वर सोरेन के साथ सिलंगी गांव में रहती है. बुधवार उसका पति सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शामिल होने गया था. वही पीड़िता सिलंगी से दो किलोमीटर दूसर पति के दादी के गांव खड़कासोल चली गई थी. रात को जब परमेश्वर घर लौटा तो पत्नी नही थी. इसके बाद बाइक से खड़कासोल दादी के घर पहुंचा, वहां पत्नी रूपा को देख आक्रोशित हो गया. पूछा कि तुम बिना बताए क्यों आई. परमेश्वर पत्नी को घर चलने को कहा तो मना कर दी. आक्रोशित पति मोटरसाइकिल की डिक्की से पेट्रोल भरा बोतल निकाल कर जलाने की धमकी परमेश्वर देने लगा. पीड़िता पति के हाथ से पेट्रोल छीनने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान पेट्रोल से भरा बोतल बगल में जल रही आग पर जा गिरी. पेट्रोल गिरने पर आग धधक उठी, जिसके चपेट में रूपा की साड़ी में आ गई. और अपने चपेट में ले लिया. जिसवजह से गंभीर रूप से झुलस गयी. इसके बाद आनन फानन में उसे हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां से रिम्स भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: देवघर गैंगवार में शामिल शूटर सहित आठ गिरफ्तार, मनीष झा की हुई थी मौत एक राहगीर है जख्मी

Related Articles

Back to top button