BiharCrime News

मुजफ्फरपुर : पोखर में मिला महिला का शव

Muzaffarpur: जिले के बरूराज थाना क्षेत्र स्थित बंगरा फिरोज गांव में गुरुवार को एक महिला का शव मिला है. शव गांव के ही एक पोखर से मिला है. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रहे कुछ लोगो को महिला का शव दिखा. इसके बाद लोगो ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया.

लोगो ने इसकी सूचना बरुराज थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची बरुराज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड : अब सामान्य पदों पर SC-ST कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन, सरकारी सेवकों के प्रमोशन की नयी नीति का विधेयक पारित

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया जा सका है. जिससे उसकी पहचान हो सके. इधर, लोगो ने आशंका जताया है कि शव 2 से 3 दिन पुरानी है. शव से बदबू आ रही थी.

इधर, पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Politics: इस आद‍िवासी संगठन ने मांगा झारखंड के मुख्‍यमंत्री का इस्‍तीफा, कहा- यह नैति‍कता का तकाजा

Related Articles

Back to top button